आ गया चंदौली जिले के जिलाधिकारी का नया आदेश, 5 जनवरी से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के कॉलेज   

जिलाधिकारी ने अपने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए चंदौली जिले के कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को 5 जनवरी 2022 से खोलने का आदेश जारी किया है
 
     बदलते मौसम को देखकर जिलाधिकारी ने बदला अपना फैसला अब 5 जनवरी से खुलेंगे  कॉलेज  

चंदौली जिले के जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय के आदेश संख्या 5010 में संशोधन करते हुए 3 जनवरी से 8 जनवरी 2022  तक जनपद के सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।

लेकिन इस आदेश में संशोधन करते हुए जिलाधिकारी ने 4 जनवरी को एक और आदेश जारी किया है और कहा है कि 5 जनवरी 2022 से कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय खोले जाएंगे यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा।