नगर निकाय चुनाव में भारी जीत का दावा कर रहे डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, अखिलेश को दी है नसीहत
 

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को जनपद दौरे पर पहुंचे पहले केंद्रीय विद्यालय में आयोजित युवा सदन का शुभारंभ किया। फिर उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन पर टिकट व रिजर्वेशन काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
 

कई सरकारी व गैरसरकारी कार्यक्रमों लिया भाग

टिकट व रिजर्वेशन काउंटर का किया उद्घाटन

केंद्रीय विद्यालय में युवा सदन का शुभारंभ

चंदौली जिले के सांसद व भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय कई महीने के बाद चंदौली जिले की जनता के बीच में आने का समय निकाल पाए। आज जिले के अंदर उनके कई सरकारी व गैरसरकारी कार्यक्रम लगे थे। इस दौरान पत्रकारों से भाजपा सरकार की जीत का अपना राग अलापते नजर आए। साथ ही कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा यूपी में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। संगठन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। 

इसके साथ साथ डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सपा के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हार की टीस से उबरने और अनाप-शनाप बयानबाजी बंद करने की सलाह दी। 

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को जनपद दौरे पर पहुंचे पहले केंद्रीय विद्यालय में आयोजित युवा सदन का शुभारंभ किया। फिर उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन पर टिकट व रिजर्वेशन काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। काउंटर पर लाइन में लगकर टिकट भी लिया।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार की दोपहर पीडीडीयू नगर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में युवा सदन का शुभारंभ किया। कहा कि 2047 का विकसित भारत चलाने का अवसर आज के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने युवा सदन के निर्णायक मंडल में समय देने के लिए बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने डीडीयू जंक्शन पर टिकट व रिजर्वेशन काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में निकाय चुनाव में संगठन की जीत को लेकर भरोसा जताया। कहा कि पिछले दो निकाय चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन उम्दा रहा है। इस बार भी युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

 कहा कि यूपी व उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में जनता ने जवाब दिया। विरोधियों की जमानत जब्त कर दी। गुजरात चुनाव में भी जनता जवाब देगी। 

सांसद के इस कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह,  जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व शमसेर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय, डॉक्टर केएन पांडेय, शिवशंकर पटेल, सूर्यमुनी तिवारी, अजीत पाठक, सुजीत जायसवाल, किरन शर्मा, सुषमा तिवारी, ज्योति जायसवाल, अजय सिंह प्रमुख, बब्बन चौहान सहित तमाम नेता मौजूद रहे।