चंदौली पुलिस की चेतावनी : न फैलाएं अफवाह, कोई 30 दिवसीय चेकिंग अभियान नहीं

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show UP में पुलिस के द्वारा शुक्रवार से प्रातः 9 बजे से उत्तर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चैकिंग का 30 दिनों का अभियान चलाए जाने की एक फर्जी खबर सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है, जिसमें लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। इस मैसेज में कहा जा रहा
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

UP में पुलिस के द्वारा शुक्रवार से प्रातः 9 बजे से उत्तर प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में मास्क चैकिंग का 30 दिनों का अभियान चलाए जाने की एक फर्जी खबर सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है, जिसमें लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है।

इस मैसेज में कहा जा रहा है कि प्रदेश के सभी शहर एवं ग्रामवासी मास्क का प्रयोग करें और चालान की कार्यवाही से बचें और साथ ही 10 घंटे की अस्थाई कारावास (जेल) सजा से भी बचें।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जनहित में जारी….

देर रात चंदौली पुलिस के द्वारा बयान जारी करके कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से इस प्रकार की कोई भी 30 दिवसीय चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा रहा है एवं उत्तर प्रदेश पुलिस इसका खंडन करती है। कृपया ऐसी अफवाह/ भ्रामक खबरों को ना फैलाएं।