चंदौली जिले के 120 गांवों में रहता है बाढ़ का खतरा, ऐसी है जिला प्रशासन की तैयारी
 

चंदौली जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले के 120 गांवों में बाढ़ आने की आशंका है। इसको लेकर इन गांवों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी।
 

बाढ़ से निपटने के लिए 41 चौकियां बनीं

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाएगा प्रशासन

 हो रही जोरों से तैयारी

 

चंदौली जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिले के 120 गांवों में बाढ़ आने की आशंका है। इसको लेकर इन गांवों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। पीडीडीयू नगर में चकिया में बनाए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मॉनीटरिंग की जाएगी।


इस सम्बन्ध में बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी व एडीएम ने बताया कि मुगलसराय और सकलडीहा तहसील में गंगा के तटवर्ती इलाकों के करीब 120 गांवों में बाढ़ की समस्या आ रही है। इन गावों में 41 बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। सभी चौकियों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई जाएगी।


बताया जा रहा है कि बरसात के अलावा बांधों व बैराजों से पानी छोड़ने पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है। इससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कराई जाएगी। बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने का इंतजाम भी किया जाएगा।


इस संबंध में चंदौली के एडीएम अभय पांडेय ने बताया कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना के तहत एक सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर राहत सामग्री सभी चौकियों में पहुंचा दी जाएगी। एक हफ्ते में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।