भगवान राम  के रामोत्सव के  दौरान जगमगता रहा चंदौली जिला, देखें तस्वीरें
 

जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ लोग भक्तिमय हो आनंद ले रहे हैं प्रसाद का वितरण हो रहा है भंडारे लगाए गए। शाम को सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे।
 

 जनपद के देवालयों में होते रहे भजन कीर्तन

मंदिरों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

सरकारी कार्यालयों में की गई सजावट

मंदिरों में गूंज रहा रामधुन

चंदौली जिले में अयोध्या में हो रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में जनपद चंदौली के मंदिरों देवालयों और गांव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों देवालयों में भजन कीर्तन एवं सुंदरकांड आदि का पाठ किया गया।

जनपद में हर्ष और उल्लास के साथ लोग भक्तिमय हो आनंद ले रहे हैं प्रसाद का वितरण हो रहा है भंडारे लगाए गए। शाम को सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे। दीपक जलाकर लोग दीपावली मनाएंगे यह बहुत ही गौरव और हर्ष का क्षण है कि आज श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है।

शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले मंदिरों दीवालियों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए मंदिरों में रंगीन सजावट भी की गई है इसके साथ सरकारी कार्यालयों, पेट्रोल पंपो सहित अन्य चट्टी - चौराहों के दुकानों में सुन्दर, आकर्षक और भव्य रूप से सजावट की गई है।