हुमा तनवीर इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड 2021 से हुई सम्मानित
 

चंदौली जिले के डीडीयू नगर की बेटी नगर का ही नहीं देश का नाम विश्व स्तर पर कर रही है। नगर निवासी लेखिका हुमा तनवीर को एशिया टॉप 100 इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
 

हुमा तनवीर इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड 2021 से सम्मानित

चंदौली जिले के डीडीयू नगर की बेटी नगर का ही नहीं देश का नाम विश्व स्तर पर कर रही है। नगर निवासी लेखिका हुमा तनवीर को एशिया टॉप 100 इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से परिवार सहित लोगों में खुशी का माहौल है।


तनवीर आलम मुग़लसराय में चीफ इंस्पेक्टर ऑफ़ टिकट (सीआइटी) के पद पर हैं। इनकी बेटी हुमा तनवीर एक अन्तर्राष्ट्रीय पहचान वाली लेखिका है । मुग़लसराय की रहने वाली इस लेखिका की विदेश में कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। हुमा तनवीर ने छोटी सी उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर के न सिर्फ अपना बल्कि मुग़लसराय का भी नाम विश्व में चमका दिया हैं।


एशिया टॉप 100 इन्फ्लुएंशियल वूमेन अवार्ड 2021 के नामांकन सितंबर में शुरू हुए और पूरे एशिया से 300 से अधिक नामांकन प्राप्त किए गए।  नामांकन में से, चयन समिति ने विभिन्न व्यवसायों, देशों, और समुदायों से टॉप 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओ का चयन किया। हुमा तनवीर का चयन बतौर लेखिका किया गया।मुख्य अतिथि हिरांशी शाह चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेटर्स, यूनाइटेड किंगडम के एसोसिएट सदस्य की उपस्थिति में एक वर्चुअल समारोह में सभी 100 नामों की घोषणा की गई। यह अवार्ड समारोह क्राउन टाइम्स संगठन द्वारा आयोजित किया गया। 


हुमा तनवीर को एक अंतरराष्ट्रीय लेखिका के रूप में पेश करना शायद सबसे आसान है, लेकिन उनके लेखन के विशाल भंडार पर एक नज़र डालने से पता चलता है कि वह वास्तव में इससे कहीं अधिक हैं। 19 साल की उम्र में, वह लैम्बर्ट पब्लिशिंग हाउस, जर्मनी के साथ दो बुक डील साइन करने वाली सबसे कम उम्र की अंतरराष्ट्रीय लेखिका बन गई थी।


हुमा तनवीर की 6 किताबे अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी में प्रकाशित हो चुकी है और पिछले वर्ष हुमा की सातवीं किताब इंडिया में प्रकाशित हुई है।