मुख्यमंत्री योगी और बिहार के CM पर Video पोस्ट करने वाले नियाजउद्दीन को पुलिस ने उठाया, दर्ज हुए 2 मुकदमे
चंदौली के कंदवा में उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
मुख्यमंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो
कंदवा पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
आरोपी नियाजउद्दीन पर दो मुकदमे दर्ज
चंदौली पुलिस की सख्त साइबर कार्रवाई
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। कंदवा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानून-व्यवस्था प्रभावित करने तथा आईटी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
मुख्यमंत्रियों पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो
— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) July 31, 2026
कंदवा पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
आरोपी नियाजउद्दीन पर दो मुकदमे दर्ज
चंदौली पुलिस की सख्त साइबर कार्रवाई@Uppolice @chandaulipolice @adgzonevaranasi @CMOfficeUP pic.twitter.com/wpHynLmXiQ
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक नियाजउद्दीन (पुत्र जाकिर अली) कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव का रहने वाला है। जांच के दौरान आरोपी के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। आरोप है कि एक वीडियो में उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ और दूसरे वीडियो में बिहार के मुख्यमंत्री के संबंध में बेहद अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दो मुकदमे दर्ज
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद कंदवा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों और वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी नियाजउद्दीन के खिलाफ दो पृथक मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है कि यह वीडियो कब, कहाँ और किस मंशा से बनाए गए थे।
जिम्मेदारी से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अपील
कंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी जनप्रतिनिधि, संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति या किसी भी नागरिक के खिलाफ भड़काऊ, अमर्यादित या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करना कानूनन अपराध है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी असत्य, भड़काऊ या बिना पुष्टि वाले वीडियो को आगे शेयर या फॉरवर्ड करने से बचें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।