काशीनाथ सिंह बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, अभिमन्यु का पत्ता साफ

काशीनाथ सिंह के बारे में बताया जाता है कि यह मूल रूप से चकिया तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं और यह राजनाथ सिंह के परिवार के काफी क़रीबी बताए जाते हैं।
 

उत्तर प्रदेश भारत में भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों के बदलाव की सूचना सार्वजनिक कर दी है। काफी दिनों से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के द्वारा जारी की गई सूची में चंदौली जनपद में भी बड़ा बदलाव किया गया है और अभिमन्यु सिंह को हटाते हुए काशीनाथ सिंह को चंदौली जिले का नया भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

काशीनाथ सिंह के बारे में बताया जाता है कि यह मूल रूप से चकिया तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं और यह राजनाथ सिंह के परिवार के काफी क़रीबी बताए जाते हैं।