कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का आयोजन, किसानों का किया गया सम्मान
 

दीनानाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष किसान यूनियन चन्दौली के द्वारा चन्द्रप्रभा बॉध से रिसते पानी को रोकने, गुरैनी पम्प कैनाल के पास कटाव, ढोढ़ा बॉध के प्रबंधन पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
 

किसान गोष्ठी और किसान दिवस को आयोजन

किसानों की समस्या पर हुयी चर्चा

कई किसानों का हुआ सम्मान

चंदौली जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी के जयंती को किसान सम्मान दिवस,किसान मेला व रबी उत्पादकता गोष्ठी-2023 के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रांगढ़ में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर स्व. चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा  चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय एवं किसानों के हित में लिये गये निर्णय पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी द्वारा विभाग की संचालित योजनाएं एवं रबी-2023 की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित व त्रुटिपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण कराते हुए सभी पात्र कृषकों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने हेतु आश्वत किया गया। समसामायिक चर्चा में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ने उद्यानिक फसलों की खेती कर कृषकों को अतिरिक्त लाभ लेने हेतु प्रेरित किया एवं पराली प्रबंधन का उचित व्यवस्था कर मृदा को समृद्ध एवं रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों से मृदा में पड़ रहे विकार पर प्रकाश डाला।

 ग्राम ईमिलिया के अजय सिंह ने अपने एफपीओ के माध्यम से जैविक खेती का अनुभव प्रस्तुत किया।  ग्राम सिकटा के रतन सिंह,  ग्राम- डेढ़गावॉ के मुन्ना सिंह ने पराली प्रबंधन में सुखवीर एग्रो इण्डस्ट्री द्वारा किये गये कार्य की सराहना की एवं मांग की कि जनपद में ऐसे प्रोजेक्ट स्थापित किये जाये जिससे किसानों को अपनी पराली से आय मिल सके।

 दीनानाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष किसान यूनियन चन्दौली के द्वारा चन्द्रप्रभा बॉध से रिसते पानी को रोकने, गुरैनी पम्प कैनाल के पास कटाव, ढोढ़ा बॉध के प्रबंधन पर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। परन्तु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियन्ता के अनुपस्थिति के कारण कृषकों को इस समस्या के सुझाव के प्रति कोई जानकारी प्राप्त नहीं करायी जा सकी। इसके साथ- साथ जनपद में खरीफ फसलों के खरीदारी हेतु सरकारी क्रय केन्द्रों की संख्या बढ़ाने एवं सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की गयी।

जनपद में प्रगतिशील कृषकों कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषि से जनपद स्तर पर रबी 2022-23 में फसल-गेहॅू में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, फसल-सरसों में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, विकास खण्ड स्तर पर फसल- गेहॅू में 9 प्रथम व फसल सरसों में 1 प्रथम, खरीफ 2023-24 में फसल-धान में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, फसल-अरहर में 1 प्रथम व 1 द्वितीय, विकास खण्ड स्तर पर फसल- धान में 9 प्रथम,  जैविक व प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य हेतु 1 प्रथम एवं 1 द्वितीय, जनपद स्तर पर 3 प्रथम एवं 3 द्वितीय मत्स्य पालन तथा उद्यान से 3 प्रथम एवं 3 द्वितीय व विकास खण्ड स्तर पर 9 प्रथम तथा  पशुपालन से 3 प्रथम, 3 द्वितीय व विकास खण्ड स्तर पर 9 प्रथम पुरस्कार हेतु जनपद में अधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चन्द्रप्रभा बॉध से रिसते पानी एवं नहरों की सिल्ट सफाई, धान क्रय केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं का गम्भीरता से निराकरण करने हेतु निर्देशित कर किसान सम्मान दिवस की समापन की घोषणा की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट की गयी।