रामनवमी पर सैदूपुर तथा इलिया में निकली भगवान राम जानकी शोभा यात्रा, पूरे नगर में पुष्प वर्षा कर यात्रा का किया गया स्वागत

 

नगर भ्रमण के दौरान लोग अपने घरों की छतों पर से प्रभु श्री राम और भगवान भोलेनाथ की झांकी को देखने के लिए उमड पड़े थेव वहीं जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा कर भगवान राम जानकी का आरती उतारे महिलाएं मंगल गीत गायी।
 


 चंदौली जिला के चकिया तहसील अंतर्गत सैदूपुर तथा इलिया कस्बा में हिन्दू युवा वाहिनी के तत्वावधान में गुरूवार को रामनवमी के अवसर पर  शोभायात्रा निकाली गयी। सैदूपुर में शोभा यात्रा के दौरान भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान के अलावा भगवान शिव, माता पार्वती की भी आकर्षक झांकी निकाली गई। भगवान शंकर के साथ उनके गणों का नित्य काफी आकर्षक रहा। 

जुलूस के दौरान लोग प्रभु श्री राम के जयकारो के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया उठा। राम जानकी मंदिर सैदूपुर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक कैलाश खरवार आचार्य, तथा उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद द्वारा किया गया। जो पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए खरौझा गांव तक पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान लोग अपने घरों की छतों पर से प्रभु श्री राम और भगवान भोलेनाथ की झांकी को देखने के लिए उमड पड़े थेव वहीं जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा कर भगवान राम जानकी का आरती उतारे महिलाएं मंगल गीत गायी। जिससे पूरा माहौल भक्ति के रंगों में सराबोर हो उठा। शोभा यात्रा पुनः राम जानकी मन्दिर परिसर में पहुँच कर समाप्त हुयी।


 
   इस दौरान ढोल नगाड़ो की थाप पर झूमते थिरकते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व युवाओ का समूह केसरिया झंडा लेकर के शोभायात्रा निकालकर जश्न मनाया। 


इस मौके पर राम जानकी परिसर में हुयी सभा में वक्ताओ ने प्रभु श्री राम चन्द्र जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सादगी पूर्वक रहा। हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। तथा खुद अपने जीवन में उतारकर जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। इसी प्रकार इलिया राम जानकी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण की। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। तथा पूरा माहौल केसरिया रंग में रंग गया था।

    सुरक्षा की दृष्टि से एडिशनल एसपी सुखराम भारती, सीओ रघुराज, कोतवाल मिथिलेश तिवारी, जय सिंह, इलिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस तथा पीएसी के जवान मौजूद रहे। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, काशीनाथ सिंह ,उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्या, अजय पांडेय, गणेश वर्मा ,अक्षय वर्मा, भैरो सेठ, राहुल चौहान, राहुल वर्मा ,रोहित, गौरव जायसवाल ,रोहित गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।