रामनगर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में छोड़ा गया बिजनौर से रेस्क्यू किया गया नर गुलदार

वन विभाग की विशेष टीम ने पूरी सावधानी के साथ पिकअप वाहन से गुलदार को सेंचुरी क्षेत्र तक पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे चंद्रप्रभा रेंज के घने देवदरी जंगल में छोड़ा गया है।
 

चंद्रप्रभा रेंज में आ गया है नया नर गुलदार

वन विभाग ने जंगल इलाके में जाने वालों को किया है सावधान

इसलिए बिजनौर से चंदौली लाया गया है गुलदार

चंदौली जिला के चंद्रप्रभा रेंज में बिजनौर के कौड़िया रेंज से रेस्क्यू किए गए नर गुलदार (तेन्दुआ) को सुरक्षित जीवन देने के उद्देश्य से सोमवार को रामनगर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी लाया गया। वन विभाग की विशेष टीम ने पूरी सावधानी के साथ पिकअप वाहन से गुलदार को सेंचुरी क्षेत्र तक पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद उसे चंद्रप्रभा रेंज के घने देवदरी जंगल में छोड़ा गया है। चंद्रप्रभा रेंज के जंगल में नरभक्षी जानवरों की बढ़ती संख्या पर आसपास के रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/jS0EbtWMN9Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jS0EbtWMN9Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर अखिलेश दुबे की देखरेख में गुलदार को जंगल में मुक्त किया गया। इस दौरान वन दरोगा रिशु चौबे समेत कई वनकर्मी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है और जंगल के प्राकृतिक वातावरण में आसानी से खुद को ढाल सकेगा।

रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि बिजनौर के कौड़िया रेंज में पिछले कई दिनों से यह गुलदार घायल अवस्था में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और उसे सुरक्षित पकड़कर प्राथमिक उपचार दिया। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अब उसे उसकी प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है।

वन दरोगा रिशु चौबे ने जंगल से सटे गांवों के लोगों से अपील किया है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि सेंचुरी में हाल के दिनों में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की गतिविधि की तुरंत जानकारी वन विभाग को देने की सलाह दी गई है। चंद्रप्रभा रेंज में तेंदुआ जैसे जानवरों के बढ़ती संख्या से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।