मनोज सिंह डब्लू का ऐलान, कल दोपहर तक नहीं हुई कार्रवाई तो होगा प्रदर्शन
Aug 15, 2021, 19:31 IST
चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा है कि भाजपा सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि एक वॉयरल वीडियो में एक महिला सुरक्षा और उसके प्रकरण के जाँच की फरियाद लगा रही है। मगर दरोगा जी उसे रास्ता बदल कर चलने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। वाह! रे ठोको नीति वाली सरकार और उसकी पुलिस ? क्या महिलाओं को उत्तर प्रदेश में इज्जत से जीने का अधिकार नहीं है..?
मनोज सिंह ने ऐलान किया है कि अगर कल 12.30 बजे तक उक्त दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।