मनरेगा पार्क व सेनानी राम प्यारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने चंदौली आ रहे हैं मंत्री मोती सिंह
मनरेगा पार्क व सेनानी राम प्यारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण
चंदौली आ रहे हैं मंत्री मोती सिंह
चंदौली जिले में 31 दिसंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह का आगमन हो रहा है। इस दौरान वह मनरेगा के द्वारा निर्मित मनरेगा पार्क का लोकार्पण करेंगे। साथ ही साथ वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम प्यारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
आपको बता दें कि चंदौली जिले की चकिया विधानसभा क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में एक खूबसूरत मनरेगा पार्क की स्थापना की गई है। इस पार्क के लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान वह ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कार्य करने का कार्यक्रम है।
इस अवसर पर वह इलाके के चर्चित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम प्यारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण के साथ साथ खेलकूद परिसर का भी लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी उपस्थित रहेंगे।