अखिलेश यादव को मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा था 'ससुरा',  अमिताभ ठाकुर ने की बड़ी कार्रवाई की मांग

 

यूपी के मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा अखिलेश यादव पर दिए गए कथित अमर्यादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में राज्यपाल को पत्र लिखकर एक्शन की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें!

 
 

मंत्री रविन्द्र जायसवाल पर लगा आरोप

अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी

अमिताभ ठाकुर ने की शिकायत

राज्यपाल को भेजा गया पत्र

वायरल वीडियो पर मचा बवाल

चंदौली जिले में राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के एक कथित बयान को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है। आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मंत्री के इस वायरल वीडियो का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को एक पत्र भेजा है।

अखिलेश यादव पर टिप्पणी का आरोप
अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल को भेजी अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि चंदौली दौरे के दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस कथित वीडियो में मंत्री जी सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर 'ससुरा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। साथ ही, वे एक वर्ग विशेष के पहनावे और धार्मिक पहचान को लेकर भी अनुचित बातें कहते दिख रहे हैं।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल पर लगा आरोप

अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी

अमिताभ ठाकुर ने की शिकायत

राज्यपाल को भेजा गया पत्र@amitabhthakur @mediacellsp @chandaulipolice @Uppolice pic.twitter.com/1IVtWM6idd

— Vijay Kumar Tiwari (@vijayku49133779) July 9, 2026


राज्यपाल से उचित कार्रवाई की मांग
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का कहना है कि मंत्री जैसे बड़े और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के लिए ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल शोभा नहीं देता। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई और संदर्भ की जांच कराई जाए। इसके बाद कानून और संवैधानिक नियमों के तहत मंत्री के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की जाए।