भाजपा की सहयोगी पार्टी भी फूलन देवी के बहाने दिखाने लगी आंख, जानिए कैसे BJP पर बना रही है दबाव

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूलन देवी पर अवैध टिप्पणी करने वाले डॉक्टर आशीष द्विवेदी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया गया।
 

कलेक्ट्रेट में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

फूलन देवी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ उठाई आवाज

डॉ. आशीष द्विवेदी की गिरफ्तारी की मांग

लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका देने का किया दावा

चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी पर अवैध टिप्पणी को लेकर सरकार पर आरक्षण नहीं देने पर सवाल उठाते हुए विधानसभा चुनाव में भी परिणाम अनुरूप नहीं आने की बात कही।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद बिंद के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के बहाने सरकार को आईना दिखाने का कार्य किया गया, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूलन देवी पर अवैध टिप्पणी करने वाले डॉक्टर आशीष द्विवेदी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया गया।

<a href=https://youtube.com/embed/OeSbK9duTzA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/OeSbK9duTzA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं जिला अध्यक्ष ने निषाद, बिंद, कोहार, कश्यप आदि 16 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग किया। भाजपा सरकार को नसीहत देते हुए निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समाज की मांगों की घोषणा नहीं करने के कारण लोकसभा में उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ परिणाम आया है अगर सरकार समय रहते हुए इस मामले पर निर्णय नहीं लिया तो आने वाले विधानसभा के 2027 के चुनाव में भी जनता अपना आक्रोश दिखा सकती है।

कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय के प्रभारी अधिकारी को निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना मांग पत्र सौंपा। हालांकि निषाद पार्टी की जिला इकाई बिना राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर इस तरह का बयान एवं प्रदर्शन नहीं कर सकती, अब भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी भी 2027 के आगामी चुनाव को देखते हुए आरक्षण के मामले को लेकर आंख तरेरना ,प्रारंभ कर दिया है। अब देखना है की आने वाला समय किस तरह का निर्णय लेता है।