सहकारिता को मजबूत करने के लिए के लिए अफसर लगाएंगे जोर,  नए पैक्स के गठन पर फोकस
 

जेडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने डेयरी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को नई समितियाँ गठित करने और निष्क्रिय हो चुकी समितियों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए।
 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में मीटिंग

नवगठित बी-पैक्स को लेकर दिए निर्देश

डेयरी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को नई समितियाँ गठित करने का फरमान

चंदौली जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में 10 सितंबर 2025 को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जेडब्ल्यूसी (JWC) और डीसीसीडी (DCCD) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं भी मौजूद थे, जहाँ जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

डीसीसीडी बैठक का मुख्य फोकस नवगठित बी-पैक्स (B-PACS) समितियों के गोदाम निर्माण के लिए भूमि की पहचान और आवंटन पर था। इसके अलावा, पुरानी समितियों की जमीन और भवनों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने, बी-पैक्स का पुनरुद्धार करने और नई मत्स्य व दुग्ध समितियों के गठन पर भी चर्चा की गई। बैठक में 22 नवगठित बी-पैक्स को पूरी तरह से सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि वे किसानों और सदस्यों को बेहतर सेवाएँ दे सकें।

जेडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने डेयरी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों को नई समितियाँ गठित करने और निष्क्रिय हो चुकी समितियों को फिर से सक्रिय करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देना और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना है।

बैठक में एआर कॉपोरेटिव श्री प्रकाश उपाध्याय, अपर जिला सहकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह और चंदन यादव, डीडीएम नाबार्ड, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। यह बैठक जिले में सहकारिता क्षेत्र के विकास और पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।