चंदौली जिले में फूंका गया युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का पुतला, जानें मामला
 

चंदौली जिले में  युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया और कहा गया कि ऐसे व्यक्ति जो कांग्रेस यूथ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है,
 

कांग्रेस आला कमान का विरोध

 युवक कांग्रेस नए अध्यक्ष संत यादव को नहीं मान रहे अध्यक्ष

  जिला अध्यक्ष बनाने पर पुतला दहन कर दिखाया आक्रोश

 

चंदौली जिले में  युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया और कहा गया कि ऐसे व्यक्ति जो कांग्रेस यूथ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जो कि कांग्रेस की एबीसीडी भी नहीं जानता है। उसे  युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष घोषित करना कहीं ना कहीं पार्टी के साथ न्याय संगत फैसला नहीं है।

बता दें कि सैयदराजा  में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बीवी श्रीनिवास के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस का घोषित परिणाम से खिन्न होकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का पुतला सैयदराजा त्रिमुहानी पर फूंका। इसके साथ ही विरोध करके उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के  चुनाव परिणाम में घोर धांधली हुयी है और  मनमाने तरीके से संत यादव को जीत दिलायी गयी है।  

विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये कैसे होगा कि सबसे ज्यादा वोट कराने वाला व्यक्ति चुनाव  हार जाता है और सबसे कम वोट कराने वाला चुनाव जीत जाए।  चुनाव में ऐसा आदमी कैसे जीत सकता है, जिसे जिले में कोई कांग्रेसी जानता व पहचानता भी नहीं है।

वह कुछ ही महीने पहले कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किए हैं। इसके पहले सपा के सेक्टर सदस्य के रूप में कार्य किया करते  थे।  उस व्यक्ति को यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं कार्यकर्ताओं ने  यह भी बताया कि युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी  रहे  विश्वजीत सेठ ने  754 वोट बनाया और उसका पूरा पेमेंट भी किया। वह कैसे चुनाव हार जाता है और संत यादव 408 वोट बनाये और वे चुनाव जीत गए हैं। इससे आक्रोशित होकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास  का पुतला दहन किया।

इस संबंध में दूसरे प्रत्याशी मानवेंद्र मूर्ति ओझा से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि जिस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंका जा रहा है और विरोध किया जा रहा है वह सरासर गलत है, क्योंकि यह पार्टी संगठन की बात है। इस परिवार के लोगों द्वारा पार्टी के बीच बात रखकर अपना विरोध जताना चाहिए। इसके संबंध में हम लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है, जिसकी रिचेकिंग की मांग भी की जा रही है। जबकि विश्वजीत,  जो युवा जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं, उन्हें  केवल 215 मत मिले हैं। वही दूसरा स्थान पर मेरा था पर मुझे 313 वोट मिले हैं और तीसरे स्थान पर संत यादव हैं, जिन्हें 353 को मिले हैं।  उनको 40 वोटों से विजयी घोषित किया गया है। 

इस परिणाम को लेकर यहां विरोध करना एक टेक्निकल इशू माना जा रहा है। जिसका विरोध जताया जा चुका है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हाई कमान द्वारा इसकी रिचेकिंग कराकर  इसका परिणाम जल्द घोषित करेगा।

पुतला दहन में करने वाले लोगों में सूरज कुमार, गोविंद पाल, मोनू शर्मा , राकेश खरवार, कमलेश प्रजापति, कमलेश भारती, नारायण पासवान, शिवम , विजय यादव, कमलेश कटारिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।