चंदौली के शहीद आलोक राव का एयरपोर्ट पर पहुंचा पार्थिव शरीर,  सलामी के बाद उनके पैतृक गांव के लिए रवाना

एयरपोर्ट पर 39 जीटीसी के जवानों ने तिरंगे के साथ शस्त्र सलामी दी और शहीद के पार्थिव शरीर पर एडीसीपी गोमती जोन सरवन व पिंडरा नया तहसीलदार साक्षी राय ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

चंदौली जिले के चकिया के रसिया गांव निवासी आलोक राव असम राइफल में तैनात थे जो कि 10 मई को मणिपुर में सुबह 11:00 बजे नक्सली हमले में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे प्राथमिक उपचार के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से कमांड अस्पताल कोलकाता में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान बुधवार को उनकी हर अस्पताल में मौत हो गई थी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बताते चलें कि चंदौली के लाल आलोक राव का पार्थिव शरीर आज वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और वहां पर सलामी के बाद उनके पैतृक गांव के लिए भेजा गया असम राइफल के जवान का पार्थिव शरीर को लेकर कोलकाता के इंडिगो विमान से सुबह 9:05 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

एयरपोर्ट पर 39 जीटीसी के जवानों ने तिरंगे के साथ शस्त्र सलामी दी और शहीद के पार्थिव शरीर पर एडीसीपी गोमती जोन सरवन व पिंडरा नायब तहसीलदार साक्षी राय ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शहीद के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव चंदौली के चकिया रसिया गांव में पहुंचाया जा रहा है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">