"53 के अंकल, 70 की बहन कैसे?" सोनभद्र सांसद के एक पोस्ट ने गर्माई 2027 की राजनीति!

सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार की एक फेसबुक पोस्ट से यूपी की राजनीति में घमासान मच गया है। अखिलेश यादव और मायावती के रिश्ते पर कसे तंज ने 2027 के चुनावों से पहले सोशल मीडिया पर संग्राम छेड़ दिया है।

 

सांसद छोटेलाल खरवार की फेसबुक पोस्ट

अखिलेश और मायावती पर कसा तंज

"53 के अंकल, 70 की बहन कैसे"

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ संग्राम

2027 के चुनाव से पहले घमासान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया पोस्ट से अचानक सियासी पारा चढ़ गया है। सोनभद्र के समाजवादी (सपा) सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार की एक फेसबुक पोस्ट ने पूरे प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सांसद ने गुरुवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दोनों नेताओं के रिश्ते को लेकर ऐसा तंज कसा, जिससे महज 24 घंटे में पोस्ट वायरल हो गई और कार्यकर्ताओं के बीच संग्राम छिड़ गया।

"53 के अंकल, 70 की बहन कैसे?" पोस्ट के तंज ने बढ़ाई तल्खी
सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा, “53 वर्ष के अखिलेश यादव अंकल तो 70 वर्ष की मायावती जी बहन कैसे।” इस कैप्शन के साथ उन्होंने दोनों नेताओं की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड हुई, कमेंट बॉक्स में सपा और बसपा समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।

मीम्स और रील्स की आई बाढ़
सांसद छोटेलाल खरवार की इस पोस्ट के बाद फेसबुक, ट्विटर (X) और व्हाट्सएप पर "अंकल-बहन" शब्द ट्रेंड करने लगा है। देखते ही देखते इस पर तरह-तरह के मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई है।

सोनभद्र और चंदौली जिले के तमाम युवा इस पोस्ट को शेयर कर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि साल 2019 में मिलकर चुनाव लड़ने वाली सपा और बसपा अब एक-दूसरे की विरोधी हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सांसद की यह पोस्ट दोनों दलों के समर्थकों के बीच दूरियां और कड़वाहट बढ़ाएगी।

सांसद का पुराना रहा है ट्रैक रिकॉर्ड
भाजपा नेताओं का कहना है कि यह केवल एक साधारण सा सवाल है, जिसका जवाब जनता लंबे समय से मांग रही है। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर सपा और बसपा के स्थानीय बड़े नेताओं ने आधिकारिक टिप्पणी करने से फिलहाल दूरी बना रखी है।

गौरतलब है कि कुंवर छोटेलाल खरवार सोनभद्र से भाजपा सांसद हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले भी वे कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए विपक्षी नेताओं पर तीखे हमले बोलते रहे हैं।