दीपावली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का हो रहा परिचालन

गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 16.11.2024 तक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।
 

चंदौली जिले में रेलवे स्टेशनों पर दीपावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्रा अधिकार से खुलने व पहुंचने वाली 105 जोड़ी स्पेशल ट्रेन तथा पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 37 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है ।

इनमें मुजफ्फरपुर, बरौनी, दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी, सहरसा स्टेशनों से आनंद विहार व नई दिल्ली तथा दिल्ली के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है -

1.    गाड़ी संख्या 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल - गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 31.12.2024 तक प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 01.01.2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ।

2.    गाड़ी संख्या 04057/04058 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल - गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 14.11.2024 तक सोमवार एवं गुरूवार को  आनंद विहार टर्मिनल से 23.15 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04057 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 15.11.2024 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को  मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।

3.    गाड़ी संख्या 04021/04022 सीतामढ़ी-आनंद विहार-सीतामढ़ी स्पेशल - गाड़ी संख्या 04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी स्पेशल 29.11.2024 तक बुधवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11.40 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04021 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 30.11.2024 तक गुरूवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 18.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।

4.    गाड़ी संख्या 04031/04032 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल - गाड़ी संख्या 04032 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल 30.11.2024 तक सप्ताह के बुधवार एवं शुक्रवार को छोड़कर शेष दिन आनंद विहार टर्मिनल से 05.15 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे सहरसा पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04031 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 01.12.2024 तक सप्ताह के गुरूवार एवं शनिवार को छोड़कर शेष दिन सहरसा से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।

5.    गाड़ी संख्या 04059/04060 जयनगर-आनंद विहार-जयनगर स्पेशल - गाड़ी संख्या 04060 आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल 15.11.2024 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 16.11.2024 तक बुधवार एवं शनिवार को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।

6.    गाड़ी संख्या 04061/04062 बरौनी-आनंद विहार-बरौनी स्पेशल - गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-बरौनी स्पेशल 17.11.2024 तक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 09.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.30 बजे बरौनी पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04061 बरौनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 18.11.2024 तक सोमवार को बरौनी से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी ।
 
7.    गाड़ी संख्या 04067/04068 दरभंगा-दिल्ली-दरभंगा स्पेशल - गाड़ी संख्या 04068 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 15.11.2024 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल 16.11.2024 तक बुधवार एवं शनिवार को दरभंगा से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

8.    गाड़ी संख्या 04005/04006 जयनगर-दिल्ली-जयनगर स्पेशल - गाड़ी संख्या 04006 दिल्ली-जयनगर स्पेशल 26.11.2024 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे जयनगर पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 04005 जयनगर-दिल्ली स्पेशल 28.11.2024 तक गुरूवार एवं रविवार को जयनगर से 01.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

9.    गाड़ी संख्या 02261/02262 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल - गाड़ी संख्या 02262 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 27.11.2024 तक बुधवार एवं रविवार को नई दिल्ली से 00.20 बजे खुलकर उसी दिन 21.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 02261 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 27.11.2024 तक…