बिना कागज के बाइक चलायी तो पुलिस ठोंक देगी 2.5 लाख का चालान, देख लीजिए बनारस की पुलिस का नया स्टाइल
वाराणसी के पहड़िया क्षेत्र में यूपी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार पर नियमों की अनदेखी करने पर 2,50,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। पर्याप्त दस्तावेज न होने के कारण चंदौली की एक बाइक को 207 MV एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
वाराणसी के पहारिया में सघन चेकिंग अभियान
बिना कागजात बाइक चलाने पर बड़ी कार्रवाई
वाहन संख्या UP67AQ1863 पर भारी जुर्माना
2,50,000 रुपये का काटा गया ऑनलाइन चालान
207 MV एक्ट के तहत वाहन किया गया सीज
उत्तर प्रदेश पुलिस के यातायात निदेशालय द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के पहारिया क्षेत्र में यातायात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार पर 2,50,000 (ढाई लाख) रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। चंदौली जिले के रहने वाले यादव जी की बाइक पर ये कार्रवाई हुयी है। ये चंदौली जिले के सोनहुली तोरवां के रहने वाले हैं।
पहड़िया के पास हुई बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 की शाम करीब 07:20 बजे यातायात पुलिस की टीम पहड़िया स्थित गाजीपुर रोड पर एलआईसी ऑफिस के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP67AQ1863 को रोका गया। वाहन स्वामी से जब जरूरी कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज (Registration/Insurance/License) दिखाने में असमर्थ रहा।
207 MV एक्ट के तहत वाहन सीज
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत जारी नोटिस के अनुसार, वाहन के पास कोई भी पेपर उपलब्ध नहीं होने (No Paper) के कारण इसे 207 MV एक्ट के तहत मौके पर ही सीज कर दिया गया। यातायात पुलिस ने चालान संख्या UP337382260507192040 के माध्यम से वाहन स्वामी पर कुल 2,50,000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया है।
पुलिस की वाहन स्वामियों को चेतावनी
प्रभारी यातायात प्रवर्तन केंद्र, वाराणसी द्वारा जारी इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि वाहन स्वामी को 3 दिन के भीतर निर्धारित शमन प्रक्रिया का पालन करना होगा, अन्यथा मामला सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर निकलते समय वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।