कोमा में हैं भाजपा के लोग, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय पर तीखा हमला कर गए सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह

सपा सांसद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री के इशारे पर पीडीए के लोगों की हत्याएं हो रही हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

2024 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद करा रहे हत्याएं

एक दर्जन मामले गिनाने लगे वीरेन्द्र सिंह

कहा- मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रही हैं हत्याएं

पीएम मोदी से यूपी में हस्तक्षेप करने की है मांग

चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक मुटुन यादव के घर पर धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग 2024 के लोकसभा इलेक्शन में हारने के बाद से कोमा में चले गए हैं और उसे बाहर नहीं आ पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि अभी भी अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनकी कार्यशैली और काम के तरीकों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे लोग अभी भी अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग पुलिस के साथ मिलकर पीडीए से जुड़े लोगों की हत्याएं और उत्पीड़न कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सपा सांसद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री के इशारे पर पीडीए के लोगों की हत्याएं हो रही हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। एक साल के लगभग एक दर्जन आंकड़े पेश करते हुए उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि पुलिस इन हत्याओं के मामले में सही तरीके से विवेचना नहीं करती है और केवल लीपापोती करके मामले को रफादफा करती है। इन सब मामलों में भारतीय जनता पार्टी के लोग और अपराधी जुड़े हुए हैं। इसीलिए पुलिस ऐसी कार्यशैली अपना रही है।

समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा कि उन्होंने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था तथा यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पत्र लिखकर उन्होंने प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश में हस्तक्षेप की मांग की है। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली से पूरे प्रदेश में भय का माहौल देखा जा रहा है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
इसीलिए वह प्रधानमंत्री से इस बात की मांग कर रहे हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सपा सांसद ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपने रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगा। उसके बाद समाजवादी पार्टी इस बात का इंतजार करेगी कि पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है और अपराधियों को कब तक गिरफ्तार करके सजा दिलवा पाती है। अगर पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल रही तो आलाकमान के निर्देश पर समाजवादी पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन और आंदोलन भी करेगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">