ऐसा है मौसम को लेकर अपडेट, जानिए संक्रांति पर है कितनी बारिश के आसार
 

अभी कुछ दिनों तक सर्दी कम नहीं होने वाली है। शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।
 

आज पड़ सकती हैं कई इलाकों में बौछारें

14 तक कई जगहों पर रहेगा घना कोहरा

रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार 

 

अभी कुछ दिनों तक सर्दी कम नहीं होने वाली है। शनिवार को पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम के साथ रात में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने चंदौली समेत कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

जैसा की आप जानते है शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। सुबह हल्की धूप होने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवा के साथ गलन शुरू हो गई। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रात में घना कोहरा पड़ेगा। 15 जनवरी से मौसम सामान्य हो सकता है।


 मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी के बाद बाद दिन में धूप की तीव्रता बढ़ेगी। इससे ठंड कम होगी। शनिवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर व आसपास के इलाकों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा।

<a href=https://youtube.com/embed/iHC1ZvL-12w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/iHC1ZvL-12w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अंबेडकरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।