ऐसा है मौसम का अनुमान, कहीं कोहरा तो कहीं बारिश के आसार
 

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की सुबह ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा भी रह सकता है। शाम व रात के समय एक दो स्पैल में हल्की बारिश हो सकती है।
 

जानिए मौसम विभाग की जानकारी

ऐसा है यूपी बिहार के लिए मौसम का अनुमान

कहीं शीतलहर तो कहीं बारिश करेगी आपको परेशान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश के उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में ठंड जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर परेशान कर रही है। यूपी व दिल्ली में आज और कल के लिए कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट है। हालांकि आज तड़के देश की राजधानी में घना कोहरा भी छाया हुआ है।

कहा जा रहा है कि यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए छोटे बच्चों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा वहीं बिहार समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां ठंड अभी अपने शबाब पर है। पहाड़ी राज्यों में भी अभी ठिठुरन जारी है।

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की सुबह ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा रहेगा। कुछ जगहों पर अति घना कोहरा भी रह सकता है। शाम व रात के समय एक दो स्पैल में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 16 जनवरी की सुबह भी बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे दिन में कंपकंपी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। 17 व 18 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है। 19 व 20 जनवरी को मध्यम कोहरा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज चमकने और ओले गिरने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह मौसमी परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इस विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है।

बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी बिहार के जिलों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


https://youtu.be/bhxrru8xeNU?si=mK_hAScDjOyYNaEI