चंदौली में आज निकले कोरोना के 8 नए मरीज, एक्टिव केसों की संख्या 115

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 03 महिलाएं तथा 05 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 01 बी.एस.एन.एल. का कर्मचारी, 01 रेलवे का कर्मी, 02 मजदूर, 01
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज प्राप्त कोरोना के जांच परिणामों में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 03 महिलाएं तथा 05 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से 01 बी.एस.एन.एल. का कर्मचारी, 01 रेलवे का कर्मी, 02 मजदूर, 01 गृहणी महिला व 01 छात्र शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 04 व नगरीय क्षेत्र के 03, बरहनी के 02, चहनिया के 01, व नियामताबाद के 05 लोग रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1227 नमूने संग्रहित किये गए। वहीं आज 06 व्यक्ति स्वस्थ भी घोषित हुए हैं।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 4753 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 115 है। 4579 स्वस्थ हो चुके हैं व अब तक कुल 59 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।