देखिए वीडियो...अखिलेश के सामने रामकिशुन ने बता दी अपने मन की बात, भौचक्के रह गए तमाम बड़े नेता
क्या है मतदान के पहले पूर्व सांसद रामकिशुन के इस गुस्से का मतलब
तरह तरह की चर्चाओं के बाजार गर्म
चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अपने राजनीतिक कुशलता और मौके पर अपनी बात बेबाकी से बात कहने के लिए चर्चित माने जाते हैं। गुरुवार कुछ ऐसा उन्होंने वाराणसी जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सामने कर दिखाया।
वाराणसी जिले में समाजवादी पार्टी की रैली में अन्य दिग्गज नेताओं के सामने रामकिशुन यादव ने अखिलेश के सामने गुस्से में कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे वहां मौजूद सारे लोग भौचक्के रह गए। अखिलेश यादव रामकिशुन यादव का हाथ पकड़ कर उनसे कुछ और कहते... उसके पहले रामकिशुन यादव ने खुद ही अपने साथ हुई साजिश के बारे में अपनी बात कहने लगे। पार्टी से जुड़े लोगों के द्वारा उनके खिलाफ की गई साजिश और विधानसभा चुनाव में उनके टिकट को काटे जाने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इसी बात से आहत रामकिशुन ने शायद अखिलेश यादव के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया।
चुनावी जनसभा खत्म होने के बाद जब मंच सारे नेता उतरने लगे तभी रामकिशुन यादव वहां पहुंचे। उस समय अखिलेश यादव के पास खड़े ओमप्रकाश राजभर, प्रोफेसर रामगोपाल यादव और डॉक्टर संजय चौहान सब कुछ चुपचाप देखते रहे। गठबंधन के साथी व जनवादी पार्टी के नेता और चंदौली जिले से 2019 में सांसद का चुनाव लड़ चुके डॉक्टर संजय चौहान के तरफ भी कुछ इशारा किया और साजिश करने वाले लोगों के बारे में अपनी बेबाक टिप्पणी करते हुए अपने दिल की बात कह डाली। इस दौरान समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में चले गए बब्बन चौहान के बारे में भी रामकिशुन ने इशारा किया।
मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि 100 बार भी टिकट काटा जाएगा तो भी वह समाजवादी ही रहेंगे। रामकिशुन यादव की बात कहने का तरीका देख पास में खड़े रामगोपाल यादव सहित अन्य नेता पहले तो सकपका गए लेकिन बाद में रामकिशुन ने हंसते हुए सारी बात को हल्का करने की कोशिश की। लेकिन रामकिशुन की यह हरकत मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही और साजिश करके टिकट कटवाने वाले लोगों की पोल भी खुलती नजर आई। संजय चौहान इस पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखते और हंसते नजर आए। वह मौके पर कुछ बोलना चाहते थे लेकिन खामोश रहना बेहतर समझा।
आपको याद होगा कि टिकट के बंटवारे के समय रामकिशुन यादव के भाजपा में जाने की खबरें उड़ाई जा रही थीं, लेकिन टिकट कटने के बाद न तो रामकिशुन ने बागी बनकर पर्चा भरा और न ही किसी और दल की ओर जाने की कोशिश की। लेकिन टिकट कटते ही संजय चौहान के खासमखास व पूर्व विधायक बब्बन चौहान भाजपा में चले गए और उन्होंने सपा व संजय चौहान पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।