देखें Video : चीते जैसी फुर्ती के साथ दौड़कर आरपीएफ ने बचाई मां व अबोध बच्चे की जान
 

महिला को गिरता देख मौके पर गस्त कर रहे आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा चीते जैसी फुर्ती के साथ दौड़कर अविलंब महिला के गोद से छोटा बच्चा को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
 

ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत नयी पहल

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन की घटना

आरपीएफ जवान ने चलती हुई ट्रेन से अबोध बालक

 चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर तैनात आरपीएफ के जवान ने फुर्ती दिखाते हुए मौत के मुंह से एक बच्चे को बचा लिया। अबोध बालक की जान बचाने का नजारा देखकर आप भी दंग हो जाएंगे। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान ने चलती हुई ट्रेन से अबोध बालक की जान बचा ली।

allowfullscreen

बताया जा रहा है कि 22 मई 2024 को गाड़ी सं 03204 डाउन डीडीयू-पटना मेमू पैसेंजर  पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 5  खुलने के क्रम में  एक महिला अपना करीब 3 माह का छोटा बच्चा गोद में लेकर चलती गाड़ी में चढ़ रही थी। इसी दौरान महिला  अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म व गाड़ी के बीच गैप में गिर गई। महिला को गिरता देख मौके पर गस्त कर रहे आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक मुकेश कुमार द्वारा चीते जैसी फुर्ती के साथ दौड़कर अविलंब महिला के गोद से छोटा बच्चा को सुरक्षित पकड़ लिया गया और साथ ही  महिला को भी बचा लिया गया। महिला एवं उसके बच्चा को कही भी कोई चोट नहीं आई।

ट्रेन से गिर गयी महिला ने द्वारा अपना नाम अंजु बताया। उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बतायी गयी। वह अपने पति करण निवासी काली महल  मुगलसराय जिला चंदौली जो झुग्गी झोपड़ी में रहकर अपना जीवन यापन करती है। आज वह किसी काम से अपने करीब 3 महीने के बच्चे को लेकर बिना किसी टिकट के ट्रेन में यात्रा करने जा रही थी।

 आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत लोगों का जीवन बचाकर अपना बेहतर योगदान दिया जा रहा है।