सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में चपरासी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, वेतन रोकने पर आत्मदाह का प्रयास
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में सनसनी
चपरासी संतोष मिश्रा ने किया आत्मदाह प्रयास
4 महीने से वेतन न मिलने से था परेशान
प्रार्थना के समय शिक्षकों ने बचाई जान
मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक
चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिचारक (चपरासी) संतोष मिश्रा ने विद्यालय परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना सुबह प्रार्थना के समय हुई, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।
4 महीने से रुका था वेतन, आर्थिक तंगी से परेशान था कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, संतोष मिश्रा पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा विद्यालय के 2 बाबुओं और 2 चपरासियों का 2 माह का वेतन रोक दिया गया था, जिससे परेशान होकर परिचारक ने यह खौफनाक कदम उठाया।
शिक्षकों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
घटना के समय मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बेहद सजगता दिखाई। शिक्षकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए संतोष मिश्रा को रोका और किसी तरह उनकी जान बचाई। शिक्षकों के इस त्वरित प्रयास से विद्यालय परिसर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
श्मशान तक का रास्ता बना दलदल, कंधों पर अर्थी लेकर जूझते दिखे लोग...
— PRIYA RANA (@priyarana3101) August 4, 2026
ग्रेटर नोएडा: दादरी ब्लॉक के संथली गांव में बारिश के बाद श्मशान का रास्ता दलदल में तब्दील हो गया। कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से अर्थी ले जाते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद विकास कार्यों पर सवाल उठ रहे हैं।… pic.twitter.com/e8uXn7KqeV
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीआईओएस
स्कूल परिसर में चपरासी द्वारा आत्मदाह के प्रयास की खबर मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद से कर्मचारियों में बकाया वेतन को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।