जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आ गया मौसम विभाग का अपडेट, UP समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेश व इलाकों के लिए खास जानकारी दे रहा है। विभाग ने गुरुवार सुबह जो अपडेट दिया है, उसमें बताया गया है कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कुछ इलाकों में आज बारिश की संभावना है। इसके साथ साथ राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तक हल्की बारिश और 10 से 12 सितंबर के बीच मध्यम बारिश होने की संभावना है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचेगा। इसके कारण यहां के दक्षिणी इलाकों पटना, गया, बेगूसराय समेत 19 जिलों के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती हैं।

इन राज्यों में ज्यादा असर

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण आठ लोगों की जान ले ली। साथ ही बारिश होने से सामान्य जनजीवन ठप, सड़क परिवहन बाधित और फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग (हिमाचल प्रदेश) की ओर से राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों (ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले) में 11 सितंबर तक बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया  है।

Mausam Update

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

बता दें कि  उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र के आसपास के हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पंजाब और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 घंटों में गुजरात में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कोंकण और गोवा, दक्षिण पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

हल्की से मध्यम बारिश संभव


आंतरिक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*