जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसी है चंदौली में मौसम को लेकर भविष्यवाणी, जानिए किस दिन हो सकती है बरसात

चंदौली जिले में आने वाले सप्ताह में अभी भी हल्की वर्षा का अनुमान है और जिले का तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच चंदौली जिले में चमक और गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 

मौसम अपडेट चंदौली 
ऐसी है चंदौली में मौसम को लेकर भविष्यवाणी
जानिए किस दिन हो सकती है बरसात


 

चंदौली जिले में आने वाले सप्ताह में अभी भी हल्की वर्षा का अनुमान है और जिले का तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच चंदौली जिले में चमक और गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

 चंदौली जिले में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि मौसम विज्ञान के वस्तु विशेषज्ञ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में 16 से 17 अक्टूबर के आसपास चंदौली जिले के कुछ जगहों पर चमक और गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर बादल भी बना रहेगा।

 इस दौरान चंदौली जिले में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच होगा जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान आर्द्रता 68 से 88% के मध्य रहेगी तथा सामान्य गति से ज्यादातर दक्षिणी-पश्चिमी-पूर्वी दिशा की ओर हवा चलने का अनुमान है।

 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एसपी सिंह और वस्तु विशेषज्ञ कृष्ण मुरारी पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें मौसम के बदलते रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

किसान या जिले के अन्य लोग भी डॉ. एस. पी. सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् अध्यक्ष..कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली या कृष्ण मुरारी पाण्डेय, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान) के मोबाईल नंबर 7566791798 पर बात करके जिले के मौसम के बारे में और भी जानकारी ले सकते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*