चकिया पुलिस ने 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार, दोनों के खिलाफ जारी था NBW
घर से दबोचे गए 2 वारंटी
वन अधिनियम के मामले में थी चकिया पुलिस को तलाश
2003 में दर्ज हुआ था दोनों के खिलाफ मुकदमा
चंदौलीजिले में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दीना पुत्र रामआसरे बनवासी एवं विजय पुत्र भागवत बनवासी, दोनों निवासी गरला पीतपुर पथरहिया, थाना चकिया जनपद चंदौली शामिल हैं। दोनों को पुलिस टीम ने उनके घरों से गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त दीना के विरुद्ध एनबीडब्लू संख्या 336/03 धारा 26 वन अधिनियम थाना चकिया के अंतर्गत मामला दर्ज है।
इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रासन यादव तथा कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव शामिल रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






