जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला भाजपा भगाओ मंहगाई हटाओ पदयात्रा

शहाबगंज क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार संत के नेतृत्व में भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाली।
 

भाजपा भगाओ मंहगाई हटाओ पदयात्रा 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार संत के नेतृत्व में भाजपा हटाओ महंगाई हटाओ अभियान के तहत रविवार को पदयात्रा एवं किसान विजय दिवस के रूप में शहाबगंज, एकौन, अमरसीपुर, अमाव सहित विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकाली गई। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गयी ।

Congress padyatra

वहीं डॉ. रीना देवी ने कहा कि बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम आम आदमी का बजट बिगाड़ रहे हैं। भाजपा राज में डीएपी व यूरिया खाद पुलिस थानों में मिल रहा है। जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस सदैव साथ खड़ी है।

Congress padyatra

इस दौरान गंगा प्रसाद ,टी.आर.दिनकर, प्रताप पांडेय ,अनिल पांडेय, मनसा देवी , राम सुमेर राम,राम लखन भारती, दयाराम कवि, विनोद सिंह गणित,बंशीधर कोल, सभापति चौबे ,श्रीकांत पाठक ,राहुल खरवार, फारूख अंसारी, अखबाल, क्यामुद्दीन, निठोहर राव, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*