जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगायेगा मां काली मंदिर पोखरा, सभी तैयारी पूरी

 

चंदौली जिला के चकिया मां काली मंदिर पोखरा पर दीपावली का पर्व धूमधाम मनाए जाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 2 वर्षों के अंतराल के बाद अबकी बार देव दीपावली पर मां काली मंदिर पोखरा 51 हजारों दीपों से जगमग होगा। 

 आपको बता दें कि ओम सेवा समिति  के तत्वावधान में वर्ष 2009 से मां काली मंदिर पोखरा कर देव दीपावली का भव्य आयोजन होता रहा है। मगर बीच में कोरोना महामारी के चलते देव दीपावली का पर्व 2 वर्ष नहीं मनाया गया। वही इस परंपरा को जीवंत रखते हुए कल अक्टूबर 19 नवंबर की शाम 5.30 देव दीपावली को भव्य मनाने की तैयारी की गई है।

  समिति के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि पूर्व की भांति अबकी बार भी देव दीपावली महोत्सव के दौरान दीप प्रज्वलन, मां काली की भव्य आरती, आतिशबाजी के अलावा भक्ति संगीत के साथ ही भव्य झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी पार्टी के नेता इंजीनियर प्रवीण सोनकर उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि में समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी सिंह, विजय प्रकाश जायसवाल सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे।

  इस दौरान देव दीपावली में सम्मिलित होने के लिए आने वाले आने दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा बैठने के लिए समुचित व्यवस्था, पीने के लिए शुद्ध जल तथा मोबाइल टायलेट सहित सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*