महापर्व छठ पूजा के लिए व्रतधारी महिलाओं ने किया घाट का पूजन
चंदौली जिले में शहाबगंज व इलिया में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के लिए व्रतधारी महिलाओं ने बुधवार को नदी, तालाबों, सरोवरों व नहरों के किनारे छठ पूजा के लिए बेदी बनाकर दीप, धूप व फूलमाला चढ़ाकर घाट का पूजन-अर्चन किया। इसी के साथ छठ पूजा का कार्य विधिवत शुरु हो गया।
आपको बता दें कि महापर्व छठ पूजा के लिए घाट पूजन बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें सूर्य देवता की पूजा पाठ की जाती है। वही गुरुवार को जहां डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा तो अगले दिन उगते सूर्य को परिवार के लोगों के साथ अर्ध्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व सम्पन्न होता है। छठ पूजा परिवार के कल्याण के साथ आत्मशुद्धि, आध्यात्मिक शुद्धी के साथ प्रकृति के साथ सामंजस्य व संतुलन का तैयार है। यह महिलाओं के भक्ति व समर्पण का त्योहार है।
वही क्षेत्र के मुरकौल, तियरा, करनौल, राम माड़ो, भटरौल, शहाबगंज, अमांव, भोड़सर, हडौ़रा, कलानी, बराव, इलिया, खिलची, बेन, ढ़ोढ़नपुर, सैदूपुर सहित आदि में स्थित तालाबों, सरोवरों व नदी के किनारे पहुंचकर घाट पूजन किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







