जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

15 दिनों से गायब पुत्री को ढूंढ रही है विधवा मां, पता लगाने में आप भी करिए मदद

मनकपड़ा गांव से ससुराल जाने के लिए मायके से अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ निकली राधिका देवी (25 वर्ष) का एक पखवारे के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया है।
 
15 दिनों से गायब है पुत्री 
ढूंढ रही है विधवा मां
पता लगाने में आप भी करिए मदद
 

चंदौली जिला के इलिया थाना क्षेत्र के मनकपड़ा गांव से ससुराल जाने के लिए मायके से अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ निकली राधिका देवी (25 वर्ष) का एक पखवारे के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया है। कई दिनों तक खोजबीन के बाद थक-हार कर मां बसंती देवी ने इलिया थाना में बेटी राधिका तथा नतिनी के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज किए जाने के 10 दिन बीत के बाद भी पुलिस गायब युवती तथा उसकी बेटी का पता लगाने में कोई रुचि नहीं ले रही है।

   आपको बता दें कि मनकपड़ा गांव निवासी स्वर्गीय शिवमूरत की पुत्री राधिका का विवाह बबुरी थाना क्षेत्र की नकटी, रघुनाथपुर गांव निवासी रामजनम के पुत्र राजकुमार के साथ 5 वर्ष पूर्व हुआ था। राधिका को एक 4 वर्ष की बेटी भी है। 4 माह पूर्व ससुराल में लड़ाई झगड़ा होने के बाद राधिका अपने मायके आ गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी।                                                                                                                

बताया जा रहा है कि बीते 27 सितंबर को राधिका का उसकी भाभी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गया। जिस पर वह अपनी 4 वर्षीय बेटी के साथ ससुराल के लिए निकल पड़ी। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंच पाई। राधिका को ससुराल में न पहुंचने की सूचना जब मायके वालों को मालूम हुई तो वह रिश्तेदारी,नातेदारी में उसकी काफी खोजबीन किये। मगर कहीं पता नहीं चल पाया। थक हार का विधवा बसंती देवी ने पुत्री राधिका तथा नतिनी के गुमशुदगी का रिपोर्ट इलिया थाना में दर्ज कराया है।

   बसंती देवी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज किए 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुत्री राधिका तथा नतिनी का कहीं पता नहीं चला। जिससे बसंती को पुलिस के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। बसंती का कहना है कि पुलिस गायब उसकी बेटी का पता लगाने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। उसने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते ही पुत्री राधिका देवी तथा नतिनी का पता लगाए जाने का गुहार लगा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*