चंदौली पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान आयोजित
थानों की एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूकता अभियान
बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा की व्यवस्था
महिलाओं और बालिकाओं के लिए योजनाओं की जानकारी
चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए थानों की एंटी रोमियों टीम ने बाजारों, कस्बों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी। मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिसकर्मी शोहदों, मनचलों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखकर सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख गतिविधियां:
- महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, शक्ति सदन, सखी निवास और निराश्रित महिला योजना के बारे में जानकारी दी गई।
- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों जैसे:
- घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005
- कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013
- दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशोधित 1986)
- गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के प्रावधान समझाए गए।

साथ ही, महिलाओं और बालिकाओं के लिए नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की सेवाओं, उद्देश्यों और कार्य प्रणाली के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे अपने अधिकारों और योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






