76वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर फहराया तिरंगा

कांग्रेस नेता बोले- भारतीय संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
भारतीय संविधान हमारी स्वतंत्रता, समता , बंधुत्व और न्याय का प्रतीक
संविधान है तो देश अखंड है
चंदौली जिले के जिला कांग्रेस दफ्तर पर शान से तिरंगा फहरा करके 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय चन्द्रा त्रिपाठी भवन पर 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर जिले के उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की सोच एवं समर्पण द्वारा निर्मित भारतीय संविधान हमारे अखंड तथा एक भारत के स्वतंत्रता, समता, वन्धुत्व और न्याय का प्रतीक है। यह संविधान भारत की आत्मा है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक भारतवासी का प्रथम और नैतिक कर्तव्य है। आज ही के दिन 1950 को लागू यह संविधान हमारे देश को सम्प्रुभतासम्पन्न गणराज्य का दर्जा देता है और विश्व के महान लोकतांत्रिक देशों की श्रेणी में खड़ा करता है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि देश में साम्प्रदायिक ताकतें संविधान को कमजोर करने तथा बदलने का मंसूबा पाले हुई हैं। कांग्रेस के एक भी सिपाही के रहते हुए उनके मनसूबे कामयाब नही होंगे। हम कांग्रेसजन संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक प्रतिबद्ध हैं। संविधान बचना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य एजेंडा है ।
इस अवसर पर रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, श्रीमती मधु राय, गंगा प्रसाद, राहुल सिंह, प्रदीप पांडेय, प्रदीप मिश्रा, राम मूरत गुप्ता, चंद्रवंश यादव, अमरदेव राम, हमीरशाह जायसवाल, श्रीकान्त पाठक, राधेश्याम यदुवंशी, गुलाब राम, संजय मिश्रा, सरफराज खान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*