पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की श्रद्धांजलि सभा
प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्य को किया याद
दो मिनट मौन रह कर दी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
चंदौली जिला मुख्यालय पर स्थित चन्द्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस के दफ्तर के सभागार ने जिले भर से जुटे कांग्रेसजनों सहित पूर्व पदाधिकारियों में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को याद करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि साधारण परिवार से निकल कर देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित करने वाले डॉ.मनमोहन सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी और दुनिया के महान अर्थशास्त्रियों में से एक थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बेपटरी हो रही अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी जिसका परिणाम रहा कि भारत आज दुनिया मे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल मे अध्ययन - अध्यापन से लेकर आरबीआई के गवर्नर के रूप में मिले उत्तरदायित्वों का निर्वहन बड़ी ही गंभीरता से किया । यही नही एक राजनेता के रूप में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं का लाभ देश के मध्यम और गरीब तपके के लोगो को मिला, जिसका वर्तमान सरकार अनुसरण तो कर रही है लेकिन ठीक से मॉनिटरिंग के अभाव में मनरेगा जैसी प्लानिंग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।
आयोजित शोक सभा मे जुटे कांग्रेसजनों ने भी बड़ी श्रद्धा और नम आँखों से डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को याद किया और कहा कि डॉक्टर साहब ने बड़बोलेपन और पद के अहंकार को एक किनारे रखकर मौन को अपना हथियार बनाया और खामोशी से चुनौतियों का सामना कैसे किया जा सकता है यह भारतीय लोकतंत्र में बड़बोले नेताओ को बताया। दुनिया की भाषाओं में एक नई भाषा मौन की भाषा शामिल हुई जिसकी ताकत को पूरी दुनिया ने देखी। मनमोहन सिंह के शासन में क्रांतिकारी कदम उठाए गए। डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में लिए गये प्रमुख निर्णय व योजनाएं निम्नांकित हैं...
- मनरेगा जैसी योजना
- भोजन का अधिकार
- शिक्षा का अधिकार
- सूचना का अधिकार
- आर्थिक उदारीकरण
- 9% जीडीपी विकास दर
- आधार और डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर
- भारत को वैश्विक मंदी से बचाएं
- 20 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
- यूपीआई पेमेंट प्रणाली
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष श्री राम जी गुप्ता, मधु राय, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडेय,सतीश बिंद,गंगा प्रसाद, डा० राम आधार जोसेफ, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा,मुजाहिद अख्तर,श्रीकांत पाठक, चंद्रवंश यादव,शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी, अमरदेव राम संपूर्णानंद राम सरफराज खान सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*