जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मांस मछली बेचने वाले हो जाएं सावधान, लाइसेंस बनवा लें नहीं तो होगा तगड़ा एक्शन

बिना लाइसेंस के मांस-मछली और मुर्गा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गंदगी फैलाने और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्रवाई करेगा। 
 

 बिना लाइसेंस मीट बेचने पर होगी कार्रवाई

गंदगी फैलाने और मानक का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

जिले में 500 से ज्यादा अवैध दुकानें

खुले में भी बेचा जा रहा मास और मछली

चंदौली जिले में बिना लाइसेंस के मांस-मछली और मुर्गा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गंदगी फैलाने और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए जल्द ही पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा।


आपको बता दें कि चंदौली, सकलडीहा, पीडीडीयू नगर चकिया, पड़ाव आदि इलाकों में बड़े पैमाने पर मांस-मछली का कारोबार हो रहा है। जिले में करीब 500 मछली और 350 मुर्गा की दुकानों का लाइसेंस लिया गया है। वहीं, 500 से ज्यादा दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही है। कई जगहों पर सड़कों के किनारे खुले में ही मांस-मछली बेची जा रही हैं। वहीं, बकरा-मछली और मुर्गा के अवशेष खुले में ही फेंक देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।


इस सम्बंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस मुर्गा और मांस-मछली बेचने वालों और मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।

                                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*