जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ससुराल वालों की हरकत देख फांसी पर लटक गया हरदयाल सिंह बाघा, जानिए आत्महत्या की कहानी

मुगलसराय में एक दुखद घटना प्रकाश में आई है, जिसमें शादी के एक माह बाद ही एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
 

फांसी पर लटक गया हरदयाल सिंह बाघा

जानिए आत्महत्या की कहानी

चंदौली जिले के मुगलसराय में एक दुखद घटना प्रकाश में आई है, जिसमें शादी के एक माह बाद ही एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 26 वर्षीय युवक का नाम हरदयाल सिंह बाघा बताया जा रहा है।

मुगलसराय से मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली इलाके के हरिशंकरपुर में रहने वाले स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह बाघा के 26 वर्षीय पुत्र हरदयाल सिंह बाघा की अभी एक महीने पहले ही शादी हुई थी। लड़की 15 दिन ही ससुराल में रह पाई और फिर अपने मायके चली गई। इसके बाद लड़की के परिवार वाले दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर हरदयाल सिंह बाघा के परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके बदले नोटिस भी भेजनी शुरू कर दी थी। 

 

hardayal singh bagha

हरदयाल सिंह बाघा के परिवार वालों का कहना है कि लड़की की उम्र छुपा कर शादी कर दी गई थी और लड़की लड़के से उम्र में 10 साल बड़ी और दिमागी तौर पर कमजोर भी थी। जब हरदयाल के परिवार वालों को यह बात पता चली तो 15 दिन बाद ही लड़की को मायके पहुंचा कर उसकी मानसिक हालात के बारे में बता दिया। इसी बात से दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था। लड़की के परिवार वाले अपनी लड़की की कमी न मानकर लड़के पक्ष को परेशान करने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी और इसी बात से हरदयाल परेशान रहने लगा था।

बताया जा रहा है कि मामले को उलझता और परिवार की परेशानी को देखकर शुक्रवार की रात हरदयाल ने घर के पार्किंग एरिया में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि मामले की जानकारी होते ही मुगलसराय कोतवाल संजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदौली जिला अस्पताल में भेज दिया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*