जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्यारे लाल साहनी करता है गांजा बेचने का काम, शहाबगंज पुलिस ने दबोचा

चंदौली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहाबगंज थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से गांजा और चाकू बरामद किया है।

 

शहाबगंज पुलिस ने प्यारे लाल साहनी को दबोचा 

करता है गांजा बेचने का काम

चंदौली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शहाबगंज थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से गांजा और चाकू बरामद किया है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहाबगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार आज जब अपने इलाके में चेकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने एक व्यक्ति को 800 ग्राम नाजायज गांजे और एक चाकू के साथ से सेमरा नहर के पास गिरफ्तार किया। वह यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर किसी को गांजा बेचने की फिराक में था।

 पकड़े गए अभियुक्त का नाम प्यारे लाल साहनी है जो कि शहाबगंज के महड़ौर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक घनश्याम पांडे, हेड कांस्टेबल सिंहासन यादव और राजा बाबू चौहान शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*