जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अशोक कुमार गुप्त, व्यापारियों तथा समर्थकों में खुशी का माहौल

 

चंदौली जिला के समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, प्रदेश सचिव के पद पर राकेश मोदनवाल का मनोनयन होते ही व्यापारियों तथा उनके समर्थकों ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति पर गुरुवार को चंदौली में व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदीप जायसवाल ने अशोक कुमार गुप्त को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा राकेश मोदनवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। 

Ashok Gupta SP Vyapar Prakosth

     बता दें कि मनोनयन के बाद अशोक कुमार गुप्त को सैदूपुर स्थित उनके आवास आने के बाद स्वागत में व्यापारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही व्यापारियों का हित निहित है वह सदैव व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे।

Ashok Gupta SP Vyapar Prakosth

  इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला महासचिव नफीस अहमद मुगलसराय के पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल की उपस्थिति में दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन संपन्न हुआ। वही सैदूपुर में हुए स्वागत समारोह में ग्राम प्रधान मनोहर केशरी, सैदूपुर के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा, नंदकुमार, भरत प्रसाद, जयदयाल केशरी, मिश्री लाल गुप्ता, रमेश केशरी, देवदास मौर्या, आजाद हंस केशरी, विजय कुमार केशरी, मधुसूदन सेठ आदि व्यापारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*