जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बबिता यादव बनीं समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई की अध्यक्ष

 

चंदौली जिले के नियामताबाद सेक्टर 5 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव समाजवादी महिला सभा की मुगलसराय विधानसभा इकाई अध्यक्ष बनी है। जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने नियुक्ति पत्र के साथ ही उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Babita Yadav Samajwadi Mahila Sabha president

 इस दौरान नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबिता यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आधा आबादी की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव आते आते सपा के पास महिलाओं कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज होगी, जो अबकी बार महिला वोटरों को प्रेरित करने साथ ही पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। कहा कि इस निरंतरता को बनाए रखने का भरपूर प्रयास होगा, ताकि संगठन का विस्तार जारी रहे। 

Babita Yadav Samajwadi Mahila Sabha president

गार्गी सिंह पटेलने कहा कि संगठन से पदाधिकारियों को जोड़कर इकाई गठन की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। ताकि संगठन पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में सहयोग करे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*