जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अनुसूचित मोर्चा के पीडीडीयू नगर मंडल अध्यक्ष बनाए गए: जय किशन

 

चंदौली जिले के अलीनगर में आज दिन शनिवार को अग्रवाल सेवा संस्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भारतीय जनता पार्टी जनपद चंदौली के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के श्री जय किशन गोड़ जी को अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी उपस्थित लोगों ने ढेर सारी बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं भी दी।

भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास है कि आप अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। जय किशन गोड़ जी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं नगर में गरीब असहाय की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। श्री जय किशन जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है में उसका बखूबी से जिम्मेदारी निर्वाह करूंगा ।

इस अवसर पर आलोक वरुण, राजेश चौहान, दीनू पटेल, पंकज शर्मा, विक्की सिंह, जेपी गुप्ता, राहुल जायसवाल, राहुल सिंह, कमलाकर दुबे, आशुतोष मिश्रा, महेंद्र पटेल, डब्बा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*