जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा की नीतियों से परेशान हैं लोग, पीडीए पंचायत में बोले जितेन्द्र

भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
 

सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ने की तैयारी

पीडीए के लिए समाजवादी पार्टी तैयार

मुगलसराय विधानसभा में जारी है जितेन्द्र के कार्यक्रम

चंदौली जिले में पीडीए जन पंचायत बबुरी क्षेत्र के भरछा गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व दीप  प्रज्वलित करके किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के संविधान की रक्षा और सभी वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सपा नेता जितेन्द्र सिंह यादव 'जितू' ने कहा कि पीडीए पंचायत के माध्यम से अखिलेश यादव का यह स्पष्ट संदेश है कि सामाजिक विभाजन करने वाली ताकतों से लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।

PDA Jan Panchayat

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी की बढ़ती समस्या, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गौशालाएं तो बनाई गईं, लेकिन उचित व्यवस्था के अभाव में वहां पशुओं को नहीं रखा जा रहा है।

PDA Jan Panchayat

सुदामा यादव  ने कहा कि श्रम विभाग की वेबसाइट दो साल से बंद होने से सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों को नहीं मिल रहा है।
इस मौके पर जिला महासचिव नफीस अहमद, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष तस्लिम अंसारी, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा चंद्रभानु यादव, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, अमरनाथ जायसवाल, सुदामा यादव, वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, यादवेश यादव, संतोष यादव, लखेंद्र बियार, जलालुद्दीन अंसारी, रामेश्वर प्रधान सम्मलित रहे।

PDA Jan Panchayat

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*