जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तहसील वालों ने 7 बकायेदारों के यहां से वसूले 8 लाख 4 हजार 900 रुपए

DM संजीव सिंह के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील प्रशासन ने 7 बकायेदारों के यहां से 8 लाख 4 हजार 900 रुपए वसूलने का कार्य किया है।
 

तहसील वालों ने बकायेदारों से की वसूली 

वसूले 8 लाख 4 हजार 900 रुपए 

चंदौली जिले के जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील प्रशासन ने 7 बकायेदारों के यहां से 8 लाख 4 हजार 900 रुपए वसूलने का कार्य किया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली की प्रक्रिया की। इस दौरान विभागीय कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कम्प मचा रहा।

बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम सबसे पहले धूसखास गांव में पहुंची। जहां गांव के नागेंद्र यादव से ग्राम पंचायत का हर्जाना साढ़े चार हजार रुपए की वसूली किया। उसके बाद टीम चंधासी स्थित एबीसी मिनरल के यहां पहुंची। इनसे टीम ने व्यापार कर का बकाया दो लाख रुपए की वसूली करने में सफलता पायी। 

इसके बाद पूनम कोल सप्लायर से पचास हजार, शांति इंटरप्राइजेज से 36 हजार 900 व सिटी टाइल्स से दो लाख रुपए की वसूली की। वहीं हृदयपुर निवासी घुरहू से बैंक का बकाया दो लाख 40 हजार व नाथुपुर निवासी मेराज से बिजली विभाग का दस हजार बकाया टीम ने वसूला। 

कहा जा रहा है कि राजस्व विभाग की टीम की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। इस बाबत नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, ओमप्रकाश, अनिल श्रीवास्तव, चनरधन, प्रमोद सिंह, मदनमुरारी लाल, लालता राम शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*