जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में नेता राम प्रसाद भारती के पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में BSP नेता, कवि, और मानवाधिकार के सक्रिय कार्यकर्ता, पूर्व BDC विशेषरपुर निवासी नेता राम प्रसाद भारती जी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
 

स्मृति स्थल परपहुंचकर पुत्रों और बहुओं ने किया याद

श्रद्धा सुमन अर्पित करके दी श्रद्धांजलि

भीम आर्मी के लोगों की भी सहभागिता

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में BSP नेता, कवि, और मानवाधिकार के सक्रिय कार्यकर्ता, पूर्व BDC विशेषरपुर निवासी नेता राम प्रसाद भारती जी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला गया और उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपको बता दें कि राम प्रसाद भारती  का जन्म 10 अगस्त 1954 को हुआ था। उनके पिता का नाम बदलू राम था, जो पंचायती राज के प्रारंभ के दूसरे ग्राम प्रधान रहे थे, और माता का नाम घोघरी देवी था। उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, खासकर मनुवादियों और सामंतों के खिलाफ। उन्होंने कई राजनीतिक संघर्षों का सामना किया और मान्यवर कांशीराम राम साहब के संपर्क में आकर DS-4, BAMSFE, और BSP में सक्रिय भूमिका निभाई। 


रामप्रसाद के पांचवें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्मृति स्थल पर आयोजित किया गया, जिसमें उनकी पत्नी सुभावती देवी, सुपुत्र गण अमरनाथ भारती, संतोष कुमार, अवधेश कुमार भारती, सुपुत्री मंगला देवी, सनितादेवी, और बहुएं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस कार्यक्रम में रामचन्द्र राम मास्टर (भीम आर्मी जिला संरक्षक), अंगद राम मास्टर, आनंद राव भाईजी (प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रशेखर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश), पन्ना लाल, मोलई राम (सेवानिवृत्त स्वास्थ्य विभाग), रामलखन (PWD सेवानिवृत्त), विहारी, देवनारायण मास्टर साहब सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और सैकड़ों महिलाएं भी उपस्थित थीं। सभी ने मिलकर नेता जी के संघर्षों और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*