न जाने कब पूरा होंगे अमृत सरोवर के काम, टाइम लाइन पूरी पर काम है आधा अधूरा

पहले चरण में कुल 522 ग्राम पंचायतों का किया गया है चयन
मियाद बीतने पर भी 142 सरोवरों का निर्माण अधूरा
अब तक केवल अब तक 361 अमृत सरोवरों का काम पूरा
चंदौली जिले में चयनित सौ से ज्यादा अमृत सरोवर मियाद बीतने के बाद भी अब तक अधूरे हैं। इन अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था। फिलहाल चयनित गांवों में जल्द ही अमृत सरोवरों का निर्माण कराने का दावा विभाग की ओर से किया जा रहा है। अमृत सरोवरों का निर्माण और जीर्णोद्धार होने से जल संचय करने के साथ ही गांवों में रहने वाले लोगों को खेती के लिए पानी और शुद्ध वातावरण मिलेगा।

केंद्र सरकार की ओर से अमृत सरोवर योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत गांवों में तालाबों और सरोवरों का निर्माण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिले में सभी नौ विकास खंडों के कुल 734 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर नमिर्माण कराने की योजना है। पहले चरण में कुल 522 ग्राम पंचायतों का चयम अमृत सरोवर बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसमें अब तक 361 अमृत सरोवरों का काम पूरा हो गया है लेकिन 142 अमृत सरोवर अब भी अधूरे हैं। इसका कार्य अभी भी कराया जा रहा है।
सरकार की योजना के अनुसार अमृत सरोवरों पर बकाएदे पाथवे के साथ रौशनी के लिए चारों तरफ लाइट, चेजिंग रूम, शौचालय बनाए जाएंगे। वहीं हैंडपम्प भी लगाए जाएंगे। यहां हरियाली और वातावरण शुद्ध रखने के लिए पौधारोपण किए जाएंगे।
डीसी मनरेगा रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायतों में चयनित शेष बचे अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही सभी अमृत सरोवरों का कार्य पूरा हो जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*