जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन का हुआ आयोजन, दलित बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जा रहा बल

सैयदराजा जमानियां तिराहा स्थित एक लान में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।
 

भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन का हुआ आयोजन

दलित बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जा रहा बल 
 

चंदौली जिले के सैयदराजा जमानियां तिराहा स्थित एक लान में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं दलित बच्चों के शिक्षित करने पर बल दिया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथि मछली शहर सांसद बीपी सरोज ने कहा की अगर दलित तथा अनुसूचित लोगों को देश दुनिया में उच्च स्थान प्राप्त करना है, तो अपने बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ लें। 

उन्होंने कहा भाजपा सरकार बाबा भीम राव आंबेडकर को सम्मान देने के लिए देश में पांच स्थानों पर उनका स्मारक बना रही है। इसके अलावा गरीबों को आवास, शौचालय, गैस,बिजली,आयुष्मान कार्ड, विभिन्न पेंशन का लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा की आज़ादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार में ही अनुसूचित लोगों को सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री के प्रयास से सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा भीमराव आंबेडकर का फ़ोटो लग रहा है। भाजपा की सरकार सभी अनुसूचित तथा दलित समाज को विकास के साथ सम्मान भी दे रही है। अध्यक्षता सागर कन्नौजिया तथा संचालन रमाशंकर खरवार ने किया। 

इसमें मुख्य रूप से ज़िलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, चेयरमैन विरेंद्र जायसवाल,अरविंद खरवार,बाबूलाल पासवान,भगवान दास, विरेंद्र कन्नौजिया, बन्धुराम, शिवपूजन राम, राजेश राम, लक्ष्मण सोनकर आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*