जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मंत्रीजी की पहल पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आठ लाख की आर्थिक सहायता

 

चंदौली जिले के सांई सराय गांव के पिता और पुत्र की सड़क दुर्घटना में पिछले तीन माह पहले चकिया थाना क्षेत्र में मृत्यु हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट गया था। 

केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आठ लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। रविवार को भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी परिजनों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

8 lakh to family members cm cm relief fund

सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि अपने विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के सांई सराय गांव में जनसम्पर्क किया व स्व. रामप्रवेश पाण्डेय के परिवारजनों से मुलाकात की। उन लोगों को बताया कि सांसद व केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 8 लाख रुपये की राहत राशि सीधे खाते में प्राप्त हुई है। साथ ही स्व. रामप्रवेश पाण्डेय के परिवारजनों से मिलकर परिवारजनों का कुशल क्षेम जानने की पहल की।

8 lakh to family members cm cm relief fund

भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा.महेन्द्र नाथ पांडेय के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। क्षेत्र के लोगों के दु:ख के समय में सदैव तत्पर रहते है। सांसद के पहल पर शीघ्र जिले की समस्त जर्जर सड़कों का मरम्मत शुरू होगा। विपक्षी प्रदेश सरकार के विकास को लेकर हैरान और परेशान है। जनता को सिर्फ गुमराह कर रहे है। इस मौके पर विजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*